लखनऊ। अयोध्या में भूमि पूजन के ऐतिहासिक पल में बुधवार 5 अगस्त को अमीनाबाद श्रीराम रोड स्थित शिव मंदिर को 501 दीपकों से रौशन किया जाएगा। इस अवसर पर 1,990 के कार्यसेवकों का सार्वजनिक अभिनंदन समारोह भी होगा। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूमि पूजन करेंगे। उस ऐतिहासिक पल से लखनऊ के कार्यसेवकों और राम भक्तों को जोडऩे के लिए प्रेरक आयोजन प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक अतुल अवस्थी ने बताया कि 1990 के कार्यसेवकों के सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्य रूप से अमीनाबाद के व्यापारियों निवासियों की ओर से बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक अनूप अवस्थी का सार्वजनिक अलंकरण किया जाएगा। इस अवसर पर शिव मंदिर को बिजली की सतरंगी झालरों आदि से आकर्षक रूप में सजाया जाएगा। इस अवसर पर 101 किलोग्राम लड्डुओं और फलों का वितरण किया जाएगा। सम्मान का कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे और दीपोत्सव शाम 7 बजे होगा। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी अन्य आकर्षण बनेगी। इस अवसर पर अमीनाबाद के अधिकांश दुकानकार अपने दुकानों के समक्ष घी के दीये भी रौशन करेंगे। अतुल अवस्थी ने बताया कि यह बेहद ही ऐतिहासिक और रोमांचित करने वाला अवसर है। पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह शुभ घड़ी, विश्व भर के रामभक्तों के सामने साकार होने जा रही है। ऐसे पलों में कारसेवकों के संघर्षों के प्रति कृतज्ञता अभिव्यक्त करना इस अनुष्ठान का अहम उद्देश्य है। (एजेंसी)

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version