रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा चाणक्य स्मृति दिवस के अवसर पर 7 जनवरी को शाम 4 बजे से वृन्दावन हाल, सिविल लाइन रायपुर में परिचर्चा एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. ने समस्त जनों को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म जागरण में सहयोग करने की अपील की है।

