रायपुर। पंडरी थाना मोवा में पदस्थ हेड कांस्टेबल टी.आर. साहू को पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया है। आईजी रायपुर अजय यादव के आदेश पर 3 जनवरी को पंडरी थाना के टीआई दीपक पासवान ने टीआर साहू को एक स्टार लगाकर पदोन्नत किया। श्री साहू विगत 11 वर्षों से विभिन्न थानों में हेड कांस्टेबल थे। लिखित एवं शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद श्री साहू पदोन्नत हुए हैं।

