इस समय दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोग सर्दी के चक्कर में गर्म पानी पी रहे हैं। कुछ लोग तो लगातार गर्म पानी पीते हैं ताकि उन्हें ठंड ना लगे। लेकिन, लखनऊ डाइट क्लीनिक की डाइट एक्सपर्ट अश्वनी एच. कुमार की मानें तो, गर्म पानी पीना अच्छा है लेकिन, सर्दियों में अक्सर हम इसे ज्यादा पीने की गलती कर देते हैं। इसकी वजह से शरीर में कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। कैसे, जानते हैं।
गर्म पानी पीने के नुकसान-

  1. इसोफेगस को नुकसान हो सकता है
    गर्म पानी पीने से इसोफेगस को नुकसान हो सकता है। ये एक नली है जो मुंह से हो कर पेट तक जाती है। इसमें छोटे-छोटे दाने निकल सकते हैं जिससे जलन हो सकती है। साथ ही ये दर्द और जलन लंबे समय तक रह सकती है।
  2. मल सूख जाता है
    गर्म पानी पीने के कई नुकसान हैं। दरअसल, इसकी वजह से आपका मल सूख सकता है जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। जब आप ज्यादा गर्म पानी पीते हैं तो ये पेट का ताप बढ़ा देती है और इससे मल सूखने लगता है। इसके अलावा ये बवासीर की समस्या को ट्रिगर कर सकता है।
  3. डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है-
    गर्म पानी आपको पूर्णनता की भावना नहीं देता जो कि शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकता है। इसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या परेशान कर सकती है। आपके होंठ सूख सकते हैं और पैरों में दर्द रह सकती है।
  4. पाचन तंत्र बिगड़ सकता है-
    गर्म पानी एक हद तक ही आपके पाचन तंत्र के लिए हेल्दी है। लेकिन, जब आप इसे ज्यादा पीते हैं तो ये पाचन क्रिया को प्रभावित करता है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को धो देता है। साथ ही ये पेट के पीएच और गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाता है जिससे पाचन क्रिया प्रभावित रहती है। डाइट एक्सपर्ट की मानें तो 1 दिन में तीन गिलास से ज्यादा गर्म पानी ना पिएं। साथ ही ये ध्यान रखें कि ये गर्म पानी हर बार की मील के 1 घंटे बाद लें। यानी कि खाना खाने के बाद। इसके अलावा ज्यादा गर्म पानी पीने से बचें, इस पानी को गुनगुना करें और फिर पिएं।
    (ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version