अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन हो चुका है. यह बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है. देशभर में चारों ओर राम नाम गूंज रहा है. श्री राम के जयकारे लग रहे हैं. बरसों से लोगों को राम मंदिर के बनने का इंतजार था और उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है. भगवान राम हिंदू धर्म में आस्था का प्रतीक हैं. कई ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर राम का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई.
अरुण गोविल


अरुण गोविंद ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया था. अरुण गोविल को लोग असल जिंदगी में भगवान राम समझ कर पूजा करने लगे थे. बता दें कि अरुण गोविल को लोग आज भी इस किरदार के लिए जानते हैं.
नीतीश भारद्वाज


अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने बीआर चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी. जबकि स्मृति ईरानी माता सीता के किरदार में नजर आई थीं. नीतीश भारद्वाज ने महाभारत में श्री कृष्ण का रोल भी अदा किया था.
गुरमीत चौधरी


गुरमीत चौधरी को एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित होने वाले सीरियल रामायण में भगवान राम के किरदार से बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली. इसी सीरियल में गुरमीत चौधरी की पत्नी देबीना बनर्जी ने माता सीता का किरदार निभाया था.
गगन मलिक


अभिनेता गगन मलिक ने सोनी टीवी के सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान में भगवान राम का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह भगवान विष्णु और शिव के किरदार में भी नजर आए.
आशीष शर्मा


अभिनेता आशीष शर्मा ने स्टार प्लस सीरियल सिया के राम में भगवान राम की भूमिका अदा की थी. इस सीरियल में रामायण की कहानी माता सीता की दृष्टि से दिखाई गई थी. (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version