रायपुर। कबीरधाम जिले में आज उप चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। जिले में एक पार्षद, 3 सरपंच व 7 पंच पद के लिए मतदान जारी है। इसके लिए 150 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपचुनाव में लगभग 7 हजार से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं 12 जनवरी को मतगणना होगी। शहर के वॉर्ड नम्बर 19 के लिए दो मतदान केंद्र बनाया गया है, यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित है। एक साल पहले महिला पार्षद सुरेखा नामदेव की मौत के बाद उपचुनाव हो रहा है। जहा 4 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। भाजपा के शिला ठाकुर, कांग्रेस श्रद्धा नामदेव व दो निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है। 12 जनवरी को मतगणना होगी, जिसके के लिए के पीजी कॉलेज का स्ट्रांग रूम बनाया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version