शादी समारोह में कई ऐसे पल आते हैं, जिसे देखकर हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हे और दुल्हन के बीच कुछ कुछ ऐसी बात हो जाती है, जिसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हो जाती है। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन पर एक दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए आते है। जिसके बाद भरी महफिल में आपस में ही लड़ाई करने लगते है। लड़ाई तब होता है जब दूल्हा दुल्हन को जबरदस्ती मिठाई खिलाने लगता है। लेकिन दूल्हे का ये हरकत दुल्हन को बिल्कुल पसंद नहीं आता और वो मिठाई खाने से मना कर देती है। जिसके बाद वह ‘आव देखती है ना तव’ झट से दूल्हे का हाथ छुड़ाकर जोर से थप्पड़ मारती है। जिसके बाद दूल्हा भी गुस्से में आ जाता है और दुल्हन को थप्पड़ मार देता है। दुल्हन को एक के बजाय दो बार थप्पड़ मार देता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर किसी ने शेयर किया है। वीडियो महज 27 सेकंड का है। अब तक इस वीडियो को 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद हंसी नहीं रोक पा रहे है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version