रायबरेली में गुरुवार को डलमऊ श्मशान घाट पर एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार करते समय शरीर से कुछ हरकत हुई तो परिजन उसे जिंदा समझकर अस्पताल भागे। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोबारा शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव के रहने वाले 65 वर्षीय हरिभान सिंह की बीते बुधवार की रात मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजन अपने रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार के लिए डलमऊ के श्मशान घाट पहुंचे। शव के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक मृतक के शरीर में कुछ हलचल दिखाई पड़ी तो बुजुर्ग को जिंदा समझकर परिजन शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधीक्षक नवीन कुमार ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन दोबारा शव को श्मशान घाट पहुंचे और वहां पर अंतिम संस्कार किया गया। सीएचसी अधीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा एक शव को जांच के लिए अस्पताल लाया गया था जो मृत अवस्था में था।
चिता पर शव में हरकत से हैरान हो गए लोग, डेड बॉडी को लेकर भागे अस्पताल, फिर..
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

