ताश की पत्तियों की तरह बिखरने लगे कांग्रेसी !

धरमजयगढ़। विधानसभा चुनाव को कुछ महीने ही बच गए हैं। ऐसे में एक साथ 70 कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश करना पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। इससे कांग्रेस निःसंदेह कमजोर होगी। यूं तो जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता है वैसे वैसे दलबल का खेल चालू हो जाता है। लेकिन जो परिवार तीन तीन पीढ़ियों से पार्टी का सेवा कर रहा हो उसका परिवार पार्टी छोड़ अन्य पार्टी में चला जाए तो कांग्रेस को बड़ा झटका लगना तय है। भाजपा मंडल धरमजयगढ़ के शक्ति केंद्र गेरसा में गौरा गौरी पूजा गौरव उत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर एवं कांग्रेस के क्रियाकलापों से नाराज़ हो कर लीलाधर राठिया पूर्व सरपंच, ग्राम गौंटिया नत्थू राम राठिया ग्राम पटेल के साथ लगभग 70 कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उक्त अवसर पर सत्यानंद राठिया पूर्व कैबिनेट मंत्री, जिला महामंत्री अरुणधर दिवान , जिला मंत्री श्रीमती रजनी राठिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सदस्य एवं पार्षद टिकाराम पटेल , अनूसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य हरिश्चंद्र राठिया, अनूसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामनाथ बैगा , जिला किसान मोर्चा महामंत्री राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया, घरघोड़ा मंडल भाजपा अध्यक्ष सहनू पैंकरा, किशोर बेहरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी , मंडल भाजपा महामंत्री द्वय अनिल पांडेय, शिशुपाल गुप्ता, जिला किसान मोर्चा मंत्री मोती बेहरा, सेवती चंद्रा, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष शशी पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल भाजपा अध्यक्ष भोगेश्वर बेहरा, कार्यालय मंत्री संतराम राठिया, नृपलाल राठिया,भानू यादव, सरपंच मोहित राम राठिया, नैहर दास,मनोहर राठिया, नित्यानंद यादव, हरिशंकर सिदार सरपंच , मनीराम बैगा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version