रायपुर। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात के दौरान एक व्यक्ति ने पटवारी द्वारा पैसा मांगे जाने की शिकायत की है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जांच कर दोषी पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये है। आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम बेलपान में रहा, जहां पपुलर दास मानिकपुरी ने शिकायत की कि पटवारी पैसा मांगते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को जांच के एवं शिकायत सही पाए जाने पर पूर्व एवं वर्तमान के दोनों पटवरियो के खिलाफ़ कड़ी करवाई करने के निर्देश दिए।
पटवारी पैसा मांगते हैं…, शिकायत पर मुख्यमंत्री ने दिये यह निर्देश
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

