सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ भी वायरल हो सकता है। कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाते हैं। उदाहरण के लिए इस वीडियो को देखें, इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो पुराना है लेकिन आज भी ट्रेंडिंग कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक नजर आ रहा है। कैमरे के पीछे से एक युवक पूछता है कि आपको दहेज में ट्रेन मिलने वाली थी। हकीकत क्या है? तब युवक ने जवाब दिया कि हां, मुझे दहेज में ट्रेन मिलने वाली थी लेकिन मुझे चलाना नहीं आता। कोई छोटा वाहन होता तो समझ में आता। साथ ही ट्रेन पार्क करने की भी समस्या थी। इसलिए ट्रेन नहीं ली है। फिर युवक ने पूछा कि क्या यह हकीकत है तो वीडियो में दिख रहे युवक ने कहा कि यह हकीकत है। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतनी गंभीरता से कौन फेंकता है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि मुझे फ्लाइट तो मिल गई लेकिन उड़ नहीं सकी। एक यूजर ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version