छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के चरचा थाना इलाके में ये दोनों हादसा हुआ है। यहां के सरडी इलाके में ट्रेलर और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालाक फरार है। वहीं फूलपुर में छोटा पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई. बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. पिकअप चालक भी घायल हो गया.
राज्य के इस जिले से आई बड़ी खबर, सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

