गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। आज भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सड़कों और दुकानों में पिछले दिनों से झंडे बिकना शुरू भी हो चुके है। आपने अक्सर देखा होगा इस मौके पर अक्सर लोग अपने घरों, दुकानों, स्कूलों और संस्थाओं में झंडा फहराते हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोग अपने कार या बाइक पर झंडा लगाकर घूमते है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के मुताबिक, तिरंगा फहराने के कुछ नियम होते हैं। साथ ही, ये जानना भी जरूरी है कि गाडिय़ों पर कौन-कौन तिरंगा लगा सकता है। आपको बता दें कि फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के मुताबिक हर कोई अपनी गाड़ी में तिरंगा नहीं लगा सकता। गाडिय़ों के ऊपर, बगल या पीछे तिरंगे झंडे को लगाना गैर कानूनी माना गया है। अगर ऐसे करते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कर्रवाई की जा सकती है। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया, 2022 के पैराग्राफ 3.44 के मुताबिक, राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, राज्यों के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, प्रधानमंत्री, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री और केंद्रीय उप मंत्री की गाडिय़ों पर तिरंगा लगाने की इजाजत होती है। इसके अलावा, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के उपसभापति, राज्य विधान परिषदों के सभापति, राज्य और संघ शासित क्षेत्रों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज भी गाड़ी पर तिरंगा लगा सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version