रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में इन्होंने ने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू कर हिंदुस्तान को गणतांत्रिक व्यवस्था वाला देश बनाने की राह तैयार की गई। इस दिन की याद में ही प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत आजाद तो 15 अगस्त, 1947 को हुआ, लेकिन 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू कर गणतांत्रिक व्यवस्था को स्वीकार किया गया। देश में लोकतांत्रिक प्रणाली की राह तैयार करने वाला संविधान 26 जनवरी को लागू किए जाने की यह तारीख भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखती है।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

