नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना मामले में विजय माल्या की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई 20 अगस्त के लिए टल गई है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की फाइल में विजय माल्या का एक दस्तावेज नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से आज सुनवाई नहीं हो सकी। तीन साल पहले माल्या ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी जो सुनवाई के लिए अब लिस्ट हुई है। दरअसल, विजय माल्या ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाकर अपनी संपत्ति अपने परिवार के नाम ट्रांसफर कर दी थी। जिसके बाद आदेश की अवहेलना करने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में माल्या को अवमानना का दोषी ठहराया था। जिसके बाद माल्या ने कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी जो सुनवाई के लिए करीब तीन साल बाद यानी आज लिस्ट हुई थी। लेकिन दस्तावेज गुम हो जाने के कारण इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो पाई और कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई को 14 दिनों के लिए टाल दिया।
9 हजार करोड़ लेकर भागा माल्या
माल्या 2 मार्च, 2016 को भारत से गुपचुप तरीके से भाग गया था। ब्रिटेन की पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड ने उसे 18 अप्रैल, 2017 को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, लंदन की अदालत ने उसे कुछ ही घंटों में जमानत पर रिहा कर दिया। माल्या का भारत में प्रत्यर्पण की कोशिश सरकार कर रही है। माल्या पर भारत के 17 बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version