एटा जिले के अवागढ़ का इंजीनियर विदेशी बहू लेकर आ रहा है। 10 साल पहले साइकिल मिस्त्री के बेटे को फेसबुक पर स्वीडन की लड़की से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों की एक-दूसरे से बातचीत शुरू हो गई। पांच साल पहले युवती स्वीडन से आकर आगरा में युवक से मिली भी। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। लड़के ने जब स्वीडन की लड़की से मोहब्बत की दास्तां घर वालों को सुनाई तो वह पहले तो राजी ही नहीं हुए, लेकिन बाद में दोनों परिवारों ने हामी भर दी। दस वर्ष तक फेसबुक पर प्यार करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शुक्रवार को हिन्दू रीति रिवाज से धूमधाम से शादी हुई। विदेशी युवती अपने परिवार के साथ यहां पहुंच गई। शादी करने वाला युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान है। यह शादी क्षेत्र भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अवागढ़ के जलेसर रोड स्थित गीमत सिंह की साइकिल सही करने की दुकान है। उनके बेटा पवन कुमार ने बीटेक किया था। बीटेक करने के बाद कुछ समय देहरादून में नौकरी की। इसके बाद वह घर आ गया। पवन ने बताया कि वर्ष 2012 में फेसबुक पर स्वीडन की कृस्टीना लिवई नाम की युवती से मुलाकात हो गई। दोनों लोग फेसबुक पर बातें करने लगे। धीरे-धीरे दोनों की गहरी दोस्ती हो गई। एक दूसरे को चाहने लगे। फेसबुक के बाद दोनों मोबाइल फोन से बात करने लगे। फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब पांच वर्ष पहले स्वीडन से युवती मिलने के लिए आगरा आ गई। अवागढ़ से पवन भी आगरा चला गया। तभी दोनों ने शादी करने का प्लान कर लिया। पहले तो पवन के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। लेकिन बाद में दोनों परिवारों में सहमति बन गई। 27 जनवरी की शादी का मुहुर्त तय किया गया। हिन्दू रीति रिवाज से शादी होने जा रही है।
शादी से खुश है पवन के पिता
एटा। पवन के पिता गीतम सिंह ने बताया कि बेटे की खुशी में ही हम सभी की खुशी है। जो शादी हो रही है वह अच्छी है। विदेशी बहू घर में आ रही है। यह कार्यक्रम अवागढ़ के प्रेमा देवी स्कूल में चल रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version