रायपुर। छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाएँ कर्मचारी संघ के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग में कुष्ठ रोगियों सेवा करने वाले शासकीय कर्मचारी 22 वर्षो से लंबित पदोन्नति और वेतनमान में सुधार की 2 सूत्रीय मांग को लेकर महात्मा गांधी के पुण्य तिथि आगामी 30 जनवरी को राज्य में सभी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमन्त्री के नाम कलेक्टर को मांग पत्र सौपेंगे। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में संघ के प्रांताध्यक्ष चितरंजन शाहा ने दी है। जारी विज्ञप्ति में संघ के प्रमुख सलाहकार वीरेन्द्र नामदेव एवं प्रांताध्यक्ष चितरंजन शाहा ने आगे बताया है कि मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य अलग बनने के बाद कुष्ठ रोगियों की निरंतर सेवा करने वाले कर्मचारियों की सरकार की उपेक्षा से दु:खी और आक्रोशित है। 22 वर्षो से ध्यान आकर्षित करने आ रहे हैं हर स्तर छोटे- बड़े अधिकारी सहमत होकर भी समस्या के निदान में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। कर्मचारी बिना पदोंनति लगातार रिटायर हो रहे हैं। नियम विपरीत पदोंनति के पदों को डाइंग केडर घोषित कर दिया गया है। इसी तरह वेतन विसंगति के सुधार के मामले में भी स्वास्थ्य संचालनालय के प्रस्ताव गत दो वर्षो से अनिर्णित मंत्रालय में लम्बित है। कर्मचारी संघ 22 वर्षो से महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर 30 जनवरी को धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन, चर्चा के माध्यम से सरकार ध्यान आकर्षित करता है, परंतु सरकार केवल कोरा आश्वासन देकर कर्मचरियों के साथ अन्याय कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version