बलौदाबाजार। जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री ध्रुव बेमेतरा से स्थानांतरित होकर यहां आये हैं। वे वहां जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। श्री ध्रुव कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन और जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम से सौजन्य मुलाकात की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। ज्ञातव्य है कि यहां पदस्थ जिला डीईओ आर.के.वर्मा का तबादला उप संचालक के पद पर लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर हुआ है। वे रायपुर के लिए भारमुक्त हो गये हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
