1 फरवरी 2023 को बजट (Budget 2023) पेश होने वाला है। ऐसी उम्मीद है कि बजट में टैक्सपेयर्स को थोड़ी राहत मिल सकती है। हर महीने की पहली तारीख को LPG, CNG और पीएनजी के दाम तय किये जाते हैं। अगले महीने से पैकेजिंग और ट्रैफिक के नियम बदलने वाले हैं। अगर आप इन नियमों को मानने से चूके तो 10,000 रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन नए नियमों की डिटेल्स।

1. प्रोडक्ट पैकेजिंग के नियम 1 फरवरी से पैकेजिंग के नियम बदल सकते हैं। नए नियमों के मुताबिक एडिबल ऑयल, आटा, बिस्किट, दूध और पानी के अलावा बेबी फूड, सीमेंट बैग्स जैसे 19 प्रोडक्ट की पैकिंग पर कन्ट्री ऑफ ऑरिजिन, मैन्युफैक्चरिंग डेट, वजन आदि जानकारी देनी होगी। इससे ग्राहकों को फायदा होने वाला है कि उन्हें प्रोडक्ट की तमाम जानकारी मिलेगी।

2. 1 फरवरी को पेश होगा बजट 1 फरवरी को बजट पेश होना है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार 80C के तहत टैक्स में छूट दे सकती है। सरकार इस लिमिट को बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये से 2 लाख रुपये किया जा सकता है। 3. ट्रैफिक नियम 1 फरवरी से ट्रैफिक नियम पहले से ज्यादा सख्त होने वाले हैं।

नये नियमों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में यदि कोई ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है, तो चालान का पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट से काटा जा सकता है। 10,000 रुपये तक का जुर्माना ट्रैफिक नियम नहीं मानने पर है। अगर कोई लेन से बाहर ड्राइविंग करता है तो उसका लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है। 4. गेमिंग के नियम ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नए नियम 1 फरवरी से लागू हो सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मिनिस्ट्री ने इसके लिए मसौदा जारी कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी के साथ ऑनलाइन गेमिंग कंनपियों के लिए रजिस्टर्ड करना अनिवार्य कर दिया गया है। आईटी मिनिस्ट्री के पास भी इन कंपनियो का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। 5. तय होंगे एलीपीजी, सीएनजी और पीएनजी के दाम हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस एलीपीजी सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी के दाम तय किये जाएंगे।

पिछले महीनों का रिकॉर्ड देखें तो कंपनियों ने दाम बढ़ाएं हैं। 6. टाटा की कारें हो जाएंगी महंगी टाटा मोटर्स ने ऐलान किया है कि 1 फरवरी 2023 से अपने आईसीई-पावर्ड पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। ये बढ़ोतरी 1.2 प्रतिशत तक हो सकती है। टाटा मोटर्स की टाटा नेक्सन, टाटा सफारी, टाटा पंच, टाटा टियागो, टाटा टिगोर, टाटा अल्ट्रोज और टाटा हैरियर जैसी गाड़ियां हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version