रायपुर. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने संस्था-रायपुर प्रेस क्लब  रायपुर के विधान एवं सदस्यता पंजी के आधार पर वैध सदस्यों की मतदाता सूची का निर्धारण कर संस्था कार्यकारिणी-पदाधिकारियों एवं सदस्यों के निर्वाचन हेतु अपर कलेक्टर श्री साहू को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। श्री साहू ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 जनवरी को किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी-पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्वाचन कराने के पूर्व वैध सदस्यों की मतदाता सूची का निर्धारण किया जाना आवश्यक है। उन्होंनेे बताया कि दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है। जिसका निराकरण 9 फरवरी को किया जाएगा तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 फरवरी को किया जाएगा। श्री साहू ने बताया कि रायपुर प्रेस क्लब के वैध सदस्यों की मतदाता सूची के निर्धारण हेतु कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 9 में सुसंगत दस्तावेजों सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version