भारतीय शादी बैंड, बाजा और बारात के बिना अधूरी है. रस्में हर समुदाय में अलग अलग होती है. दूल्हे के दोस्तों और परिवार के सदस्यों द्वारा डांस करने के चक्कर में अक्सर बारात में देरी हो जाती है. बारात में देरी होना तो आम बात है, लेकिन कई बार बारात में देरी होने पर दुल्हन परेशान हो जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को अपनी बारात का बेसब्री से इंतजार करते देखा जा सकता है. इसके अलावा दुल्हन दुल्हे को देखने के लिए छत पर चढ़ी और उसे ढूंढने लगी है.जब दूल्हे को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में भी देरी हो जाती है, तो दुल्हन यह देखने के लिए बाहर आती है कि इसमें क्या देरी हो रही है. वह तब दूल्हे को अपने दोस्तों के साथ बरात का आनंद लेते हुए पकड़ लेती है. वायरल क्लिप में हल्के गुलाबी हरे रंग की पोशाक में दुल्हन को एक इमारत की छत पर देखा जा सकता है और वह अपने दूल्हे और उसकी बारात को खोजने के लिए एक कुर्सी पर चढऩे की कोशिश कर रही है.
