छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 10 महीन का बच्चा भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मौके पर ही 10 महीने के मासूम समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद सड़क जाम हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- होम
- राज्यों से
- देश
- विदेश
- खेल
- व्यापार
- मनोरंजन
- क्रांइम
- ज्योतिष
- हेल्थ
- MP Govt
- संपर्क करें
- Join Us
- फोटो गैलरी