जांजगीर-चाम्पा  जिले के अकलतरा में पूर्व विधायक डॉ. राकेश कुमार सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे। उन्होंने कहा कि जीवन में नेक काम करना चाहिए, ताकि दुनिया से जाने के बाद लोग याद करे। इधर, नए चेहरों को मौका देने मीडिया के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि छग में आधे से ज्यादा पहली बार विधायक बने हैं। जितने वाले को टिकट मिलती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते थे, राजनीति को पसंद नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि राजनीति भंवर है, जहां आकर फंस गया हूं। आज भी मन में लगता है कि क्रिकेट खेलता हूं, फुटबॉल तो नहीं खेल रहा हूं। जो भी करो, अच्छे से करो। 

स्वास्थ्य मंत्री ने 2023 के चुनाव लड़ने को लेकर यह भी बड़ी बात कही है कि अभी तय नहीं किया है। मुख्यमंत्री बनने को लेकर कहा कि हाईकमान ने जो तय किया है तो वे भी उनके साथ हैं। वे अनुशासित हैं। उन्होंने कहा कि  छग, कांग्रेस के लिए अच्छी जमीन है, लोग आते-जाते हैं। आज भी छग में कांग्रेस की गहरी पैठ है। उम्मीद है, कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। कई मुद्दे हैं, जिसमें काम करने बाकी है, जिस पर आगामी बजट में किया जा सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version