धरमजयगढ़l जिला भाजपा के निर्देशानुसार आज मण्डल भाजपा बाक़ारुमा का बैठक प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी टीकाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया l मण्डल भाजपा अध्यक्ष पुनेश्वर राठिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला भाजपा मंत्री श्रीमती लीनव राठिया, जिला अनुसूचित जनजातीय मोर्चा प्रभारी हरिश्चन्द्र राठिया, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रभान राठिया, धरमजयगढ़ मण्डल महामंत्री अनिल पाण्डेय,सभी मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती यशोदा राठिया, मण्डल भाजपा मंत्री श्रीमती पुष्पा शर्मा,विक्रम दर्शन, दुहन साय चौहान, ईश्वर राठिया, मनमोहन राठिया, जनक राम सरिया सभी दस शक्तिकेंद्र के संयोजक सह संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलए सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थेl बैठक में सभी कार्यकर्ताओ का विस्तार से परिचय प्राप्त किया गया l कई कार्यकर्ताओ को अपने दायित्व का भान भी कराया गयाl बैठक को सम्बोधित करते हुए हरिश्चन्द्र राठिया ने कहा की मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के प्रति सभी को अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आना पडेगाl उन्होंने कहा की कोंग्रेसी आपके पास आकर पूछेंगे कैसे तुम्हारा घर 2022 तक पक्का का नही बना प्रधानमंत्री मोदी ने तो कहा था की सबका घर पक्का का बन जायेगा, क्यों नही बना l प्रभारी टीकाराम पटेल ने विस्तार पूर्वक संगठन के विषय में चर्चा किया और शक्ति केंद्र, मतदान केंद्र, पन्ना प्रभारी को सरल भाषा में कार्यकर्ताओ को समझायाl बैठक का सफल संचालन मण्डल महामंत्री संतोष चौहान और आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम दर्शन ने कियाl बैठक पूर्व सभी कार्यकर्ताओ के लिए स्वल्पाहार की ब्यवस्था एवं बैठक पश्चात भोजन की ब्यवस्था पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र राठिया जी के निवास में की गईl बैठक में मंडल कोषाध्यक्ष एवं पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रभारी संतोष जायसवाल, युवा मोर्चा प्रभारी बिरजूप्रकाश राठिया, सहित तिरालिस मतदान केंद्र के कार्यकर्त्ता उपस्थित थेl बैठक में करकर्ताओ को अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआl

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version