बड़ी एलईडी स्क्रीन पर योजनाओं-उपलब्धियों किया जा रहा प्रदर्शन

महासमुंद. सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां पर आधारित छायाचित्र विकास प्रदर्शनी सिरपुर में लगाई गई है। यह तीन दिवसीय निःशुल्क प्रदर्शनी मुख्य सांस्कृतिक मंच के सामने लगाई गई है। जिसे महोत्सव में आने वाले आगन्तुक प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंच रहे है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री और जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का भी वितरण किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी 5 फ़रवरी से पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 10 बजे आम जानता के लिए खुली हुई है। ज़िला जनसंपर्क अधिकारी श्री शशिरत्न पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरपुर महोत्सव में आने वाले सैलानियों और दर्शक सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। प्रदर्शनी का अवलोकन अधिकारी-कर्मचारियों और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों ने खास रुचि दिखाई। ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलने पर प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं। निःशुल्क वितरित की जा रही सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक एवं पॉम्प्लेट को बहुत उपयोगी भी बता रहे हैं। वही राज्य शासन की योजनाओं का बड़ी एलईडी स्क्रीन के ज़रिए प्रदर्शन किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले लोग ख़ास कर युवा स्क्रीन और प्रदर्शनी में अपनी और मित्रों के साथ तस्वीर खीच रहे है। महोत्सव में विभिन्न विभागों महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकीय, ज़िला विधिक,आदिम जाति कल्याण, पर्यटन, कृषि, वन विभाग, उद्यानकी, पशुपालन, समाज कल्याण आदि ने भी प्रदर्शनी स्टाल लगाए है और विभागीय योजनाओं की जानता को शासन की  योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध करा रहे है। बतादें कि प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को ऑकड़ों और रंगीन छायाचित्र के साथ सरल भाषा में प्रदर्शित किया गया है – मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल, गोधन न्याय योजना, वनोपज, राम वन गमन पथ, छत्तीसगढ़ मॉडल, लोक परम्पराओं और संस्कृति का, न्याय का इरादा निभाया वादा आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गयी है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। लोगों के लिए प्रदर्शनी निःशुल्क है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version