बहराइच। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन को लेकर कथित रूप से उन्माद फैलाने वाले भड़काऊ संदेश वायरल करने के आरोप में पुलिस ने जिले के जरवल क्षेत्र से एक डॉक्टर व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिह ने शुक्रवार को बताया कि बीते बुधवार को जरवल थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में हीरा मस्जिद के बगल में डॉक्टर अलीम के क्लीनिक पर कुछ लोग बैठकर मोबाइल द्बारा सांप्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय अखंडता के विरुद्ध चित्रों, संदेशों व आलेखों का व्हाट्सएप व ट्विटर के जरिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने डॉक्टर अलीम के क्लीनिक पर छापेमारी की तो वहां उक्त डॉक्टर तथा उसके दो अन्य सहयोगी साहिबे आलम व कमरूद्दीन ऐसा करते हुए मिले। तीनों जरवल क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों के मोबाइल में भड़काऊ संदेश व चित्र मिले तो पुलिस ने सबके मोबाइल जब्त कर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गये तीनों आरोपियों के संपर्कों की छानबीन की जा रही है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version