स्कूल से कक्षा पहली का बच्चा गायब हो जाता है और उसकी पास ही के तालाब में डूबने से मौत हो जाती है, और स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी नही रहती है। इधर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत मुरका में संचालित प्राथमिक स्कूल का है जहां के 1 बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा उस समय स्कूल में ही था और जैसे ही दोपहर की छुट्टी हुई वह अपने चार अन्य दोस्तों के साथ तालाब में नहाने चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वही जानकारी मिलने के बाद जिला पंचायत के सीईओ और प्रभारी कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतक छात्र का नाम अजदुद्दीन अंसारी है और उसकी उम्र 6 साल थी कक्षा पहली में वह पढ़ता था। कल भी उसके पिता बच्चे को खुद स्कूल छोड़कर आए थे और शिक्षकों से कहा था कि बच्चे का ध्यान रखेंगे। दोपहर की जैसे ही छुट्टी हुई बच्चा अपने दोस्तों के साथ स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब में नहाने चला गया, उधर बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इधर स्कूल प्रबंधन के जितने भी शिक्षक हैं उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि बच्चे स्कूल से गायब है और एक बच्चे की मौत हो गई है। ग्रामीण भी गुस्से में है ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की संख्या यहां छह है लेकिन कोई अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभाते हैं। स्कूल आने के बाद शिक्षक बच्चों पर ध्यान ना देकर मोबाइल में व्यस्त हो जाते हैं। मीडिया से खबर मिलने के बाद प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत के सीईओ ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version