वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय से जुड़ी एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, और खबर यह है कि यहां विश्वविद्यालय के एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। छात्र का नाम आशीष कुमार नामदेव बताया जा रहा है जो कल दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसे बीएचयू सर सुंदर लाल अस्पताल में उपचरार्थ भर्ती कराया गया था, लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक आशीष विश्वविद्यालय के केमेस्ट्री विभाग का स्टूडेंट था। मध्यप्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला आशीष यहां डालमिया छात्रावास में कमरा नम्बर 91 में रह कर पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि छात्रावास में ही बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे आशीष ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया था। बताया जा रहा है कि आशीष ने बुधवार दोपहर छात्रावास में कीटनाशक पी लिया था। जिसके बाद साथियों के सहयोग से बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आशीष की गुरुवार सुबह मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। छात्र के परिजन भी शहर के लिए निकल गए हैं।
बीएचयू यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने की खुदकुशी, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

