नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर शादियों के कई खबरे मौजूद है। जिसमें दूल्हा दुल्हन से जुड़े कई कहानी किस्से सुनने को मिलते है। कई बार शादी के ऐसे खबरे सामने आते हैं जो जानकार हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजाबाद से सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, शिकोहाबाद धूमधाम से बरात पहुंची, बरातियों ने खाना भी खाया। जिसके बाद जयमाला की रस्मे हुई। दूल्हा सात फेरे का इंतजार कर रहा था। लेकिन तभी बरातियों की संख्या कम होने लगी। एक एक कर बाराती वहां से भाग गए। वहीं दूल्हा और उसके परिवार वाले भी चुपके से वहां निकल गए। मामला किसी को समझ में नहीं आ रहा था, फिर पता चला कि दूल्हा पक्ष शादी में स्कॉर्पियो कार नहीं मिलने से नाखुश था, इसी वजह से शादी तोड़ दी। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित आराध्य गेस्ट हाउस में बीती रात फिरोजाबाद से बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के राजेंद्र सिंह यादव निवासी गलामाई थाना मक्खनपुर ने बारात का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद दावत की रस्म हुई। घुड़चढ़ी के बाद जयमाला हुई और दूल्हा-दुल्हन ने साथ खाना भी खाया। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने दहेज में एक स्कॉर्पियो की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष एक-एक करके भाग गए। इसके बाद दूल्हा भी चुपके से भाग खड़ा हुआ। बरात और दूल्हा को वहां न देखकर लड़की पक्ष के लोग हैरान हो गए। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन दूल्हे और उसके परिवार वालों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने फोन से भी संपर्क किया, लेकिन किसी से कोई संपर्क नहीं हो सका । पीड़ित पिता ने थाने में दूल्हा ललित यादव और उसके पिता सुरेश यादव के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीडि़त ने बताया कि सुरेश यादव उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में आईटीआई के पद पर तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दुल्हन बनी विनीता अपने हाथों में मेहंदी लगाए हुए दूल्हे का इंतजार कर रही है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version