छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना सकरी थाना के उस्लापुर ब्रिज के पास की है। घटना में एक बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे में माता पिता और बेटी की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम की स्थिति पैदा हो गई है। बताया जाता है कि बाइक सवार मन्नडोल से बेलपान के मेला जा रहे थे। सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर ब्रिज के पास यह हादसा हुआ है। आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की जांच शुरू कर दी है।

