प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एमएम समूह) के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इस्लाम को सबसे पुराना धर्म बता दिया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारत उनका भी उतना ही, जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का.

महमूद से पीएम मोदी एक इंच आगे नहीं हैं: मदनी – मौलाना महमूद मदनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, भारत मेरा भी देश है. यह जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत का है, उतना ही महमूद मदनी का भी है. उन्होंने आगे कहा, न तो महमूद उनसे एक इंच आगे है और न ही वे हमसे एक इंच आगे हैं.

इस्लाम देश का सबसे पुराना धर्म : मदनीजमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मदनी ने जमीयत के महाधिवेशन में कहा, इस्लाम देश का सबसे पुराना धर्म है. यह भूमि मुसलामनों की पहली मातृभूमि है. यह कहना सरासर गलत है कि इस्लाम ऐसा धर्म है, जो बाहर से आया है.

भारत मुसलमानों के सबसे अच्छा देश : मदनी– मौलाना महमूद मदनी ने कहा, भारत मुसलमानों के लिए सबसे अच्छा देश है. उन्होंने कहा, देश में मुसलमान खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.

मदनी ने कहा, वह जबरन धर्मांतरण के खिलाफ -जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने धर्मांतरण के बारे कहा, वह जबरन धर्मांतरण के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा, आज देश में जो लोग स्वेच्छा से अपना धर्म परिवर्तन कर रहे हैं, उन्हें भी जेल में डाल दिया जा रहा है. उन्होंने हम जबरन धर्मांतरण करने के खिलाफ हैं. धर्म की स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है. हम बल, धोखाधड़ी और लालच द्वारा धर्मांतरण के भी खिलाफ हैं.

अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने वालों को दंडित करने के लिए अलग कानून बनाया जाए: जमीयत – प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एमएम समूह) ने ‘इस्लामोफोबिया’ में कथित वृद्धि पर चिंता जाहिर करते हुए मांग की कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने वालों को विशेष रूप से दंडित करने के लिए एक अलग कानून बनाया जाए.

देश में मुसलमानों के विरुद्ध नफरत की घटनाएं बढ़ती जा रही : मदनी – जमीयत ने आरोप लगाया, देश में इस्लामोफोबिया और मुसलमानों के विरुद्ध नफरत और उकसावे की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सबसे दुखद बात यह है कि यह सब सरकार की आंखों के सामने हो रहा है लेकिन वह खामोश है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version