रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति की रायपुर संभागीय ईकाई का गठन विस्तार करते हुए न्यू चंगोराभाठा रायपुर निवासी लव प्रसाद शुक्ला को समिति में संभागीय अध्यक्ष, रायपुर पद पर मनोनीत किया गया है। इसकी अधिसूचना समिति के प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एस.एन. पटेल ने जारी करते हुए श्री शुक्ला को निर्देशित किया है कि वे यथाशीघ्र रायपुर संभागीय ईकाई का विस्तार करके अधोहस्ताक्षरकर्ता के पास प्रधान कार्यालय अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करें, साथ ही समिति के संविधानानुसार कार्य करते हुए समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन से भी अधोहस्ताक्षरकर्ता को अवगत कराते रहें। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा समिति की वार्षिक साधारण सभा में स्वीकृति उपरांत एवं आपके द्वारा समिति के संविधानानुसार कार्य करते रहने पर पांच वर्ष तक लागू रहेगी।
