राजिम. पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव एवं प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार बिलासपुर में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने रायपुर पहुंचे।
एयरपोर्ट पर कैप्टन यादव व दिनेश कुमार का भव्य स्वागत जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर भूपेश बघेल, मोहन मरकाम,अजय यादव जिंदाबाद के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। वी.आई.पी.लाउंज में श्रीमती साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने क्षेत्र और सामाजिक सक्रियता की जानकारी देते हुए पुनः कांग्रेस सरकार बनाने की बात कही। इस अवसर पर छतीसगढ पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चद्राकार, सर्व समाज कार्य अध्यक्ष राजा निर्मलकर,प्रदेश प्रवक्ता दिनेश निर्मलकर, कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य नन्दकुमार पटेल,त्रिलोक श्रीवास ,त्रिलोक नायक,रजत साहू,सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version