हर किसी की चाहत होती है कि वह इतना पैसा कमाए कि उसे किसी से भी उधार मांगने की जरूरत न पड़े साथ ही उसके घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद इंसान के पास पैसों की तंगी बनी रहती है. इन्हीं को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनपर अमल कर लिया जाए तो जीवन बदल भी सकता है. इन्हीं में से एक उपाय है मनी प्लांट को लेकर. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मनी प्लांट रखना बहुत शुभ होता है. इसीलिए बहुत से लोग अपने घरों में या दुकानों में मनी प्लांट जरूर लगाते हैं. क्योंकि मनी प्लांट को लगाने से संपन्नता आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. घर में या दुकान में मनी प्लांट लगाने से पहले उससे जुड़े कुछ नियमों को जरूर जानना चाहिए. जिससे उससे होने वाला लाभ और बढ़ जाएगा. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को कुबेर और बुध ग्रह के साथ जोड़ा गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को घर में रखने से आर्थिक तंगी जैसे हालात कभी नहीं बनते. साथ ही घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है और धन की कमी दूर हो जाती है. बता दें कि वैसे तो मनी प्लांट में रोजाना पानी डालना चाहिए, लेकिन शुक्रवार के दिन अगर आप मनी प्लांट में दूध डालते हैं तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को दूध अत्यधिक प्रिय है. ऐसे में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा करने के बाद मनी प्लांट में दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि हर शुक्रवार को मनी प्लांट में दूध चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इसके अलावा वास्तु शास्त्र में दिशाओं को लेकर भी बताया गया है और इसे बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लगाने के लिए भी दिशा के बारे में बताया गया है. वास्तु के मुताबिक, मनी प्लांट को हमेशा अपने घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. क्योंकि घर की दक्षिण पूर्व दिशा को आग्नेय कोण माना जाता है और इस दिशा में मनी प्लांट को लगाना बेहद शुभ होता है. इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मनी प्लांट को घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि मनी प्लांट को धन के देव कुबेर के साथ जोड़कर देखा गया है. ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट में कुबेर का वास होता है. ऐसे में इसे घर के बाहर लगाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ध्यान रहे कि मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के अंदर ही रखना चाहिए या फिर ऐसी जगह पर लगाएं जहां आपके घर में बरामदा बना हुआ हो.
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version