बढ़ती उम्र के कारण सबसे ज्यादा स्किन प्रभावित होती है जिससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। हालांकि ये ब्यूटी प्रोडक्ट काफी महंगे होते हैं। ऐसे में आप कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। झुर्रियों से निपटने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।यहां देखिएझुर्रियों से निपटने के लिए किन तरीकों से करें नारियल तेल यूज करें-

1) विटामिन ई तेल के साथ नारियल तेल

झुर्रियों से निपटने के लिए विटामिन ई और नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल को काटकर तेल निकालें और इसे नारियल तेल में मिक्स करें। अच्छे से मिक्स करने के बाद साफ चेहरे पर इसे लगाएं और मसाज करें। विटामिन ई स्किन को हाईड्रेट करता है। ये डल स्किन को फ्रेंश बना सकता है।

2) नींबू का रस संग नारियल तेल

इसके लिए आपको चाहिए नारियल का तेल, नींबू का रस और कच्चा दूध। सभी चीजों को मिक्स करें और फिर इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। 5 मिनट के लिए मसाज करें और फिर कुछ देर के लिए इसे लगा रहने दें। इसे रोजाना अप्लाई करें। नींबू का रस स्किन को साफ करता है और पोर्स को टाइट करता है।

3) हल्दी के साथ लगाएं नारियल तेल

नारियल के तेल में हल्दी मिलाएं और इसे अच्छे से मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और फिर 15 मिनट के लिए इसे लगाएं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और ये स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। इसे रोजाना अप्लाई किया जा सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version