कई बार अचानक ऐसी रहस्यमयी घटनाएं घट जाती हैं, जिनको देखकर एक बार तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कई लोग इन्हें भूतिया घटनाएं भी बताते हैं। ऐसी घटनाओं को देखकर कई बार तो दिल दहल जाता है। हालांकि कई घटनाओं में जब सच्चाई का पता चलता है तो लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप एक बार तो हैरान रह जाएंगे। लेकिन जब आपको सच्चाई का पता चलेगा तो हंसी नहीं रुक पाएगी।

सड़क पर चल रही कार अचानक उड़ी हवा में – सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर बहुत सारी कारें चलती हुईं नजर आ रही हैं। इनमें एक सफेद रंग की कार भी नजर आ रही है। इस कार के साथ सड़क पर ऐसी घटना हुई कि एक बार तो आप भी देखकर हैरान परेशान हो जाएंगे। दरअसल, जब कार सड़क पर चल रही थी तो वह चलते-चलते बीच सड़क पर हवा में उठ गई।

हवा में उठकर पलट गई कार – वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चलते चलते कार के आगे के दोनों टायर अचानक हवा में उठ गए। इसके बाद कार का आगे का बंपर और बोनट भी तहस नहस हो गया। इसके बाद कार सड़क पर पलटी खा गई। एक बार तो आपको लगेगा कि यह कोई भूतिया घटना है। इस वीडियो को ट्विटर पर Vicious Videos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘वे (भूत) हमारे बीच में ही हैं।’

यह है सच्चाई – हालांकि वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। आप गौर से वीडियो को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि सड़क के ऊपर से कुछ तार जाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कार हवा में उठकर पलटती है तो तार जोर जोर से हिलने लगते हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई तार कार के बंपर या बोनट में फंस गया, जिसकी वजह से कार पलट गई। कई यूजर्स ने इस बात को नोट किया और कमेंट में इस बारे में बताया भी है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version