छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया है। जहां एक तरफ प्रदेश के दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने प्रधान आरक्षक की हत्या कर दी तो वहीं दूसरी तरफ राजनांदगांव जिले में हुए नक्सली हमले में 2 जवान शहीद हो गए। दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने प्रधान आरक्षक की हत्या कर दी है। बताया जा हरा है कि नक्सलियों ने धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। दरअसल यहां प्रधान आरक्षक अपने भाई की शादी में बेलचर गांव आया हुआ था। जिसके बाद मौके से नक्सलियों ने धारदार हथियार प्रधान आरक्षक को मौत के घाट उतार दिया। घटना की पुष्टि एएसपी आरके बर्मन ने की है। आपको बतादें कि कुछ देर पहले ही राजनांदगांव के बोरतालाव थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गए है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों पहले पुलिस ने कई नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। इस हमले को नक्सलियों की बौखलाहट बताई जा रही है। दोनों जवान बोरतलाव थाना में पदस्थ थे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की हैं। तब नक्सली वापस भाग गए।
छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, दंतेवाड़ा में प्रधान आरक्षक की हत्या, राजनांदगांव में 2 जवान शहीद
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
