रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री जैन की नियुक्ति करते हुए फेडेरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि फेडरेशन के कार्य विस्तार को ध्यान में रखते हुए श्री जैन को फेडरेशन के संबंधित कार्यों के सुचारू रुप से संचालन हेतु प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

