छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क हादसे के मृतात्माओं की शांति के लिए श्री साईं दर्शन आवासीय समिति, साईं नगर, जोरा द्वारा सांई नगर जोरा में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसके अलावा सक्ति जिला में स्कूल वैन के पलट जाने से 15 मासूम विद्यार्थियों के घायल हो जाने पर भी बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भी समिति द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई। प्राय: देखा जाता है कि हर छोटी सी छोटी और बड़ी से बड़ी सड़क दुर्घटना से जनता जनार्दन को एक सबक भरा संदेश भी मिलता है। अधिकतर भीषण सड़क दुर्घटनाओं में तेज गति से वाहन चलाने का कारण मुख्य होता है। इसके अलावा नशा करके लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना अपने अलावा सामने वालों के लिए भी जानलेवा साबित होता है। क्षमता से भी अधिक विशेषकर स्कूली बच्चों की ओवरलोडिंग भी मासूम बच्चों की जान से खिलवाड़ करना जैसा होता है। सड़क हादसों की संख्या भी अपेक्षाकृत वही अधिक होती है जहां यातायात पुलिस बल की तैनाती नहीं होती है। इसलिए अब निकट भविष्य में नए यातायात थानों को बढ़ाकर पर्याप्त यातायात पुलिस बल भी बढ़ाने की कवायद जारी है। श्रद्धांजलि सभा में डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी उपाध्यक्ष, मिथिलेश श्रीवास्तव, श्यामसुंदर राय, छगनलाल साहू, संतोष शर्मा और डी सुरेश राव आदि शामिल रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version