जब भी कोई नया स्मार्टफोन या मोबाइल खरीदने जाता है तो सबसे पहले उसमें कैमरा देखता है कि कितने मेगापिक्सल का है। आजकल जो स्मार्टफोन मार्केट में आ रहे हैं, उनमें कैमरे अच्छी क्वालिटी और ज्यादा मेगापिक्सल के होते हैं। वैसे भी लोगों को फोटोग्राफी का बहुत शौक है, खासतौर से सेल्फी का। लोग जहां भी जाते हैं सेल्फी लेना नहीं भूलते। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सेल्फी लेने से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। सेल्फी के चक्कर में आपकी उम्र में तेजी से इजाफा हो सकता है। क्योंकि सेल्फी की साइड इफेक्ट्स सीधे आपके चेहरे पर नजर आने लगेंगे।
निकलता है खतरनाक रेडिएशन
स्किन स्पेशलिस्ट का मानना है कि सेल्फी लेते वक्त चेहरे पर पडऩे वाली नीली लाइट और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन स्किन के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकते हैं। उनका कहना है कि सेल्फी लेने के दौरान मोबाइल से निकलने वाले रेडिएशन को सनस्क्रीन की परत भी नहीं रोक सकती, जिससे त्वचा खराब होने का डर रहता है।
समय से पहले दिखने लगेंगे बुड्ढे!
स्किन एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि सेल्फी लेने का खामियाज़ा सबसे ज्यादा आपकी त्वचा को उठाना पड़ सकता है, क्योंकि बार-बार सेल्फी लेने की वजह से आप समय से पहले ही उम्रदराज़ दिखने लगेंगे। इसके अलावा आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं जिससे आप समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगेंगे।
स्किन की रिपेयरिंग क्षमता होती है प्रभावित
यही नहीं सेल्फी लेते वक्त मोबाइल से निकलने वाला हानिकारक रेडिएशन आपकी त्वचा में मौजूद डीएनए पर भी असर डालता है, जिसके चलते स्किन की रिपेयरिंग क्षमता प्रभावित होने लगती है। जिसे किसी भी क्रीम या सनस्क्रिन के इस्तेमाल से नहीं बचाया जा सकता।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version