उत्तर प्रदेश के जौनपुर में तीन महिलाओं ने अपने इकलौति पति सरेआम बीच बाजार पिटाई की. महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति बेवफा है. तीन तीन शादियां करने के बाद इसने छोड़ दिया और अब चौथी युवती से शादी कर उसी के साथ रह रहा है. महिला ने कहा कि उसका पति बेटे से भी नहीं मिलने दे रहा. इस महिला की मार पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना जौनपुर सदर तहसील का है. इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक महिला जब अपने पति की पिटाई कर रही थी तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. आखिर में जब महिला पीटकर थक गई तो वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी पति वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में पठानी टोला का रहने वाला है. उसका नाम फजलुर्रहमान है. उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने चार शादियां की है, लेकिन तीन पत्नियों को पहले ही तलाक दे चुका है. उसकी पहली पत्नी शाहगंज के एराकियाना की रहने वाली फरीजा बानो हैं. वहीं उसने दूसरी शादी कानपुर के जाजमऊ में रहने वाली ऐमन फिरदौस से तथा तीसरी शादी आजमगढ़ की रहने वाली अर्शी के साथ की थी. आरोपी के थाने पहुंचने के बाद तीनों पत्नियां भी थाने पहुंची. इन तीनों पत्नियों ने बताया कि आरोपी पति शादी करता था और एक दो बच्चे पैदा करने के बाद तलाक दे देता था. आरोपी ने अब चौथी शादी की और चौथी पत्नी को भी बच्चा होने वाला है. उसकी पहली पत्नी फरीजा बानो ने बताया कि उसे 13 साल का एक बेटा है. आरोपी पति उसे अपने साथ रखता है. आरोपी ने कोर्ट से उसके खिलाफ एकतरफा आदेश करा लिया था. इसी मामले में उसने अपील दाखिल किया है. फरीजा ने बताया कि तारीख पर आरोपी भी आया था. यहां उसने कुछ गलत कमेंट किए. इससे गुस्से में आकर तीनों पत्नियों ने उसके बुरी तरह से पीट दिया. वहीं कोतवाल सदानंद राय ने बताया कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं है. हालांकि दोनों पक्ष को थाने में बुलाकर मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है. अभी तक इस संबंध में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version