छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर शहर में हो रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार सुबह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचीं। गांधी के स्वागत में रायपुर विमानतल के सामने लगभग दो किलोमीटर तक सड़क पर कालीन की तरह गुलाब की पंखुडिय़ों की मोटी परत बिछाई गई थी। प्रियंका गांधी के स्वागत में दो किलोमीटर दूरी तक सड़क को कालीन की तरह सजाने के लिए छह हजार किलोग्राम से अधिक गुलाब का उपयोग किया गया। वहीं रंगीन पारंपरिक परिधानों में सजे लोक कलाकारों ने भी मार्ग के किनारे एक लंबे मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रियंका गांधी शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचीं, जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। गांधी के स्वागत के लिए विमानतल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक एकत्र थे। उनके विमानतल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराए और नारे लगाए। इसके बाद गांधी मुख्यमंत्री बघेल के साथ एक कार में सवार होकर विमानतल से निकलीं। साथ ही वाहनों के लंबे काफिले में राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
अभिभूत हुई प्रियंका गांधी
गांधी ने हाथ हिलाकर सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं का अभिवादन और उत्साहवर्धन किया। साथ ही भूपेश बघेल ने भी गांधी की तरह ही पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। गांधी के स्वागत में विमानतल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी तक की सड़क पर गुलाब और उसकी पंखुडय़िों की मोटी परत बिछाई गई थी। समर्थकों ने रास्ते में गांधी पर गुलाब की पंखुडिय़ां भी बरसाईं। गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस तरह के भव्य स्वागत को देखकर अभिभूत हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version