इंदौर के बीएम कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा जिंदगी की जंग हार गई है। पांच दिन पहले उन्हें पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। जिंदगी और मौत के बीच पांच दिन चले द्वंद के बाद शनिवार तड़के चार बजे चोइथराम अस्पताल में दम तोड़ा।

इससे पहले आरोपित आशुतोष श्रीवास्तव पर कलेक्टर डा.इलैयाराजा टी ने रासुका लगा दी। पुलिस ने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी सहित रासुका का प्रस्ताव भेजा था।

एडिशनल एसपी(ग्रामीण)शशिकांत कनकने के मुताबिक विजयश्री नगर कालानी नगर निवासी आशुतोष पुत्र संतोष श्रीवास्तव को शुक्रवार दोपहर जिला कोर्ट(महू) पेश कर शनिवार तक रिमांड पर लिया गया।

अफसरों ने आरोपित से पूछताछ की और दोपहर को घटना स्थल पर ले गए। घटना का नाट्यरुपांतरण करवाया और लाइटर, बाइक और वो बालटी जब्त कर ली जिससे आशुतोष ने विमुक्ता पर पेट्रोल डाला था।

टीआइ आरएनएस भदौरिया दोपहर को आरोपित को खंडवा रोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर भी ले गए जहां से बाइक में पेट्रोल भरवाया था। कर्मचारियों ने उसके आने की पुष्टि की और आरोपित के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए।

इसके बाद उस दुकान पर पहुंचे जहां से 50 रुपये की बालटी खरीदी थी। पुलिस ने गवाहों के कोर्ट के समक्ष धारा 164 के तहत कथन करवाए है। शनिवार को पुलिस आरोपित को पुन: कोर्ट पेश करेगी।

उधर दोपहर को विधायक रमेश मैंदोला,सर्व ब्राह्मण युवा संगठन अध्यक्ष संदीप जोशी,पार्षद मनोज मिश्रा चोइथराम अस्पताल में भर्ती प्राचार्य विमुक्ता के स्वजन से मुलाकात की। आइजी राकेश गुप्ता से बात कर कहा कि प्रकरण को चिन्हित अपराधों में शामिल कर आरोपित को जल्द से जल्द सजा दिलवाने का प्रयास करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version