रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी के पद पर डॉ. विनय वर्मा की नियुक्ति की गई है। डॉ. विनय वर्मा की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा की अनुशंसा से की गई है। डॉ विनय वर्मा एमडी चिकित्सक संस्थापक 1 रूपया क्लिनिक, सीएमओ मेकाहारा हॉस्पिटल रायपुर, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डॉक्टर संघ एफएमजीई, संयोजक अखिल भारतीय मेडिकल छात्र संघ छत्तीसगढ़। कोरोना काल के दौरान 1500 से अधिक मरीजों को निशुल्क उपचार कर स्वस्थ किया। 1 रूपया क्लिनिक के तहत रायपुर ग्रामीण में मोवा, सड्डू, शंकर नगर, बिरगांव, भनपुरी, दलदल सिवनी, उरला, आमासिवनी, फाफाडीह, माना, लाभांडीह, खमतराई, मौदहापारा, देवेन्द्र नगर, पंडरी इलाके में करीब 27000 हजार लोगों को मुफ्त उपचार दिया और प्रयास जारी हैं। डॉ. वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। डॉ. विनय वर्मा के अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी बनने पर महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में लक्ष्मण वर्मा, टीकेश्वर वर्मा, गोविन्द वर्मा, तोमन चंद्राकर,उत्तम वर्मा, राकेश वर्मा, पवन वर्मा, घनश्याम वर्मा, डीलेश्वर वर्मा, गिरजाशंकर वर्मा, लक्ष्मण वर्मा (लाला), यशवंत वर्मा, कुलदीप वर्मा, गज्जु वर्मा, रामअवतार वर्मा, भुपेन्द्र वर्मा, धनेश्वर वर्मा, मनोज वर्मा, चैन सिंह, यशवंत वर्मा, चित्रकांत वर्मा, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा, शीतल वर्मा, दानी राम वर्मा, श्रवण वर्मा, दिनेश चवरे, यशवंत वर्मा, युगल किशोर वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, भागीरथी वर्मा, दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, सुशील वर्मा, प्रेम, कृष्णकुमार वर्मा, लेखराम वर्मा, इन्द्रदेव वर्मा आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version