रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, और वह खबर यह है कि राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक छात्रा ने छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया हैं जिसमे छात्रा सुसाइड के मकसद से छलांग लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी की हैं। बताया जा रहा हैं कि ऊंचाई से नीचे गिरते ही नाबालिक छात्रा ने दम तोड़ दिया। बहरहाल पुलिस मौके पर मौजूद हैं। आत्महत्या की वजहों का पता लगाया जा रहा हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version