रांची। देश में एक और विमान हादसा होते-होते टल गया। रांची से मुंबई जा रहे एयर एशिया विमान (i5-632) से टेक-ऑफ के दौरान पक्षी टकरा गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि मुंबई जा रही एयर एशिया फ्लाइट (i5-632) रांची एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के वक्त पक्ष से टकरा गई। सभी सवारी सुरक्षित हैं। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब एक दिन पहले ही केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पायलट सहित कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई। दुबई से आ रहा यह विमान रनवे को पार करता हुआ खाई में जा गिरा और इसके दो टुकड़े हो गए। (एजेंसी)
- होम
- राज्यों से
- देश
- विदेश
- खेल
- व्यापार
- मनोरंजन
- क्रांइम
- ज्योतिष
- हेल्थ
- MP Govt
- संपर्क करें
- Join Us
- फोटो गैलरी