रायपुर.मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि, प्रखर नेता और प्रसिद्ध कथा वाचक संत पवन दीवान की 02 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने संत दीवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि संत दीवान ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमेशा छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करते रहे। उनकी वाक कला का जादू लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता था। उनके भाषणों में माटी की सौंधी महक महसूस होती थी, जिससे आम जनमानस उनसे सहज रूप से जुड़ जाता था। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को दीवान जी की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

