रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के चुनाव आज एक निजी होटल में संपन्न हुए। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महासचिव गुरुचरण होरा निर्विरोध चुने गए है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हॉकी संघ के फिरोज अंसारी को स्वीमिंग संघ के सचिव साईं राम जाकड़ ने हराया है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण होरा ने कहा कि कोरोना संकट के समय में फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए चुनाव हुए हैं, मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए संघ को आगे बढ़ाएंगे। खेल को इस राज्य में ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे और राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की पहचान बने ये हमारा प्रयास होगा। (एजेंसी)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, गुरुचरण होरा बने महासचिव, निर्विरोध चुने गए…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
