नई दिल्ली। मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। रिलायंस रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पहले फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और अमेजन के CEO जेफ बेजोस हैं। मुकेश अंबानी ने फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स होने का रुतबा हासिल कर लिया है। हाल ही में उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज फ्यूचरब्रांड सूचकांक 2020 में एपल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ब्रांड बनी थी। वहीं उनकी कंपनी रिलायंस बाजार पूंजीकरण के नजरिए से भी देश की सबसे बड़ी कंपनी है। आपको बतादें कि बीते कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर 2146 रुपये पर क्लोज हुआ था। जबकि 27 जुलाई को इसने 2198 रुपये के अधिकतम स्तर को प्राप्त किया था। मिली जानकारी के मुताबिक अभी Bloomberg Billionaires Index की रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, अंबानी की संपत्ति 80.6 अरब डॉलर हो गयी, अर्थात लगभग 6.03 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है। इस साल उनकी पूंजी में 22 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। हाल ही में उन्होंने Jio platform  में विनिवेश की प्रक्रिया प्रारंभ की है और 1.5 लाख करोड़ से अधिक का फंड इक_ा किया था। बतादें कि, Jio को वैश्विक स्तर पर निवेश मिलने से इनकी पूंजी में बढ़ोत्तरी हुई है। गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस बात का भी लाभ मिला है कि यह कर्ज मुक्त हो चुकी है जिसके चलते उनकी संपत्ती बढ़ी है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version