कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। खबर है कि गुरुवार को उन्हें बुखार आने के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने ही यह जानकारी दी है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार जांच कर रहे हैं। सर गंगाराम हॉस्पिटल ट्रस्ट सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा ने जानकारी दी, सोनिया गांधी को 2 मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु की निगरानी में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है। सोनिया गांधी को जनवरी में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान वह वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो गई थीं। करीब एक सप्ताह तक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उस दौरान ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में व्यस्त राहुल गांधी भी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंच गए थे। 24 से 26 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ था। उस दौरान सोनिया गांधी भी मंथन में शामिल हुईं थीं। खास बात है कि बीते साल अक्टूबर तक सोनिया ही अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस की कमान संभाल रही थीं। साल 2017 में राहुल गांधी के पद छोडऩे के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी।
Previous Articleमाता-पिता की ओर से पढ़ाई में कमजोर बच्चे को फटकारना क्रूरता नहीं
Next Article पनिका जाति को एसटी में शामिल करने का संकल्प पारित
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

